CG Election 2023 : हिमंत बिस्वा आज आएंगे छत्तीसगढ़, महासमुंद, बिलासपुर व खैरागढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित


भाजपा पक्ष में माहौल बनाने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे।
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने को हैं। 7 नवंबर को विधानसभा की 20 सीटों पर पहले चरण का मतदान होगा। जिसके लिए महज कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं। ऐसे में राजनैतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। चुनाव प्रसार के लिए लगातार दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच भाजपा पक्ष में माहौल बनाने एक बार फिर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। जहां वे महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करते हुए नामांकन रैलियों में शिरकत भी करेंगे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह 10.20 को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का विशेष विमान रायपुर पहुंचेगा। करीब 11 बजे महासमुंद पहुंचकर सीएम बिस्वा जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसके बाद दोपहर के 12.30 बजे महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर पहुंचकर सरमा वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 3.20 को खैरागढ़ में सीएम हिमंत जनसभा को संबोधित करते हुए उम्मीदवार में जोश भरेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सीएम राजधानी पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।