विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

3/15/20241 min read

नगरी| प्रेरक समाज सेवी संस्था द्वारा कौहाबाहरा में गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम कौहाबाहरा के बीचपारा स्थित रंगमंच में हुआ, जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वावलंबी महिलाओं व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जपं अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम थी। उन्होंने सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महिला को स्वयं प्रयास करना होगा। इसकी शुरुआत अपने परिवार से ही करनी होगी। एक नारी को सशक्त बनाने में सबसे पहले उनके माता-पिता और परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशेष अतिथि जपं उपाध्यक्ष हुमित लिम्जा थे। कार्यक्रम में जपं सदस्य कीर्ति मरकाम, मायाराम नागवंशी, सरपंच शिवप्रसाद नेताम, महेंद्र नेताम, प्रेरक समाजसेवी संस्था के गन्नूराम नेताम, लिलेश मरकाम, ललित सोरी, प्रिया टैगोर, ज्योति मंडावी मौजूद रही।