कांग्रेस में भूचा ल…जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य ने दिया इस्तीफा…जिले के कांग्रेस मुक्त विधानसभा में अब कैसे होगी जीत ? जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैंस जोगी कांग्रेस में हुए शामिल…जिपं सदस्य अंबालिका साहू ने भी दिया इस्ती फा…


मुंगेली: मुंगेली जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस लोरमी विधानसभा से सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, परंतु अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं दिया गया और कांग्रेस आलाकमान ने थानेश्वर साहू को लोरमी विधानसभा का कांग्रेस प्रत्याशी बनाया। जिसके बाद जिलाध्यक्ष सागर सिंह के समर्थकों में मायूसी और नाराजगी देखी गई, जिसके बाद बैठक आहूत की गई जिसमें मंच में ही अपनी पीड़ा एवं पार्टी के लिए समर्पित सेवा भाव को बताते हुए सागर सिंह रो पड़े, उपस्थित जनसमुदाय के आंखों में भी पानी आ गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोरमी विधानसभा से दावेदारी करने वाले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस टिकट नहीं मिलने से मायूस होकर आज सोमवार को जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया। आपको बता दे कि करीब 4 पंचवर्षीय से सागर सिंह द्वारा कांग्रेस से टिकट मांगा जा रहा पर पार्टी के लिए सेवा भाव से कार्य करने के बाद भी सागर सिंह को मौका नहीं दिया गया जिससे उनके समर्थकों और अधिकांश कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई थी, अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद सागर सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ जनता कांग्रेस का दामन थामा हैं, सागर बैस के जनता कांग्रेस जे में शामिल होने कि खबर क्षेत्र में फैलते ही जनता का कांग्रेस के प्रति मोहभंग हो गया हैं।
टिकट न मिलने से नाराज सागर सिंह आज जोगी निवास जाकर अमित जोगी और रेणु जोगी के समक्ष किया जेसीसी में प्रवेश कर लिया हैं। जानकारी के मुताबिक लोरमी विधानसभा से जनता जोगी कांग्रेस से सागर सिंह उम्मीदवार हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की कद्दावर नेत्री जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया हैं, आपको बता दे कि अंबालिका साहू बिल्हा विधानसभा की प्रबल दावेदार थी परंतु पिछली विधानसभा में बिल्हा को कांग्रेस प्रत्याशी को हराने तत्कालीन जनता कांग्रेस के प्रत्याशी सियाराम कौशिक की अहम भूमिका बताई जा रही थी, अभी हाल ही चुनाव में बिल्हा विधानसभा से सियाराम साहू को ही कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया हैं, मुंगेली जिले में दो बड़े नेता सागर सिंह और अम्बालिका साहू के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस का पूरा समीकरण बिगड़ गया हैं जिससे कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता हैं।
Source : Dainikbharatbhaskar.com